MS PowerPoint View Tab in Hindi – MS PowerPoint मे View Tab का इस्तेमाल

MS PowerPoint View Tab in Hindi – MS PowerPoint मे View Tab का इस्तेमाल

इस पोस्ट मे हमलोग MS PowerPoint के View Tab के बारे मे जानेगे, View Tab को आप Keyboard से Alt+W दबाके Active कर सकते है, आप इसे Mouse के द्वारा भी क्लिक करके कर सकते है |

MS PowerPoint 2016 की View Tab इस प्रकार से दिखाई देती है |

MS PowerPoint View Tab in Hindi - MS PowerPoint मे View Tab का इस्तेमाल

MS PowerPoint View Tab in Hindi – MS PowerPoint मे View Tab का इस्तेमाल

MS PowerPoint के View Tab मे 7 Groups होते है |

  1. Presentation Views 
  2. Master View
  3. Show
  4. Zoom
  5. Color/Grayscale
  6. Window
  7. Macros

चलिये अब इसे Details मे जानते है |

1. Presentation Views 

MS PowerPoint View Tab in Hindi - MS PowerPoint मे View Tab का इस्तेमाल

Presentation Views Group के अंदर निम्नलिखित ऑप्शन होते है|

Normal

Normal ऑप्शन का इस्तेमाल करके आप अपनी Presentation को Slide by Slide edit कर सकते है और साथ ही आप इसे लेफ्ट साइड मे Thumbnail मे देख सकते है| डिफ़ाल्ट रूप मे Normal पर ही सेट रहता है|

Outline 

Outline ऑप्शन का इस्तेमाल करके आप एक Slide से दूसरे Slide मे तेजी से Jump कर सकते है और आसानी से Editing कर सकते है, इस ऑप्शन पर क्लिक करते ही आप देखेगे की लेफ्ट साइड मे Slide बहुत छोटी और उसके अंदर का डाटा बड़ा आ चुका है| इसे आप तेजी से Editing कर सकते है|

Slide Sorter 

Slide Sorter ऑप्शन का इस्तेमाल करके आप अपने Slide को Rearrange कर सकते है, यानि आप अपने Slide को आगे पीछे कर सकते है| इसमे Slide Presentation मे Thumbnail के रूप मे दिखाई देती है| जिस भी Slide को आगे पीछे करना है उसपे Mouse से क्लिक करके Drag करके जहा ले जाना है वहा पर छोड़ सकते है|

Notes Page 

Notes Page ऑप्शन का इस्तेमाल करके आप यह देख सकते है की आपकी Presentation प्रिंट होने के बाद Notes के साथ कैसी दिखेगी, आप इसे Check तथा Edit कर सकते है|

Reading View 

Reading View ऑप्शन का इस्तेमाल करके आप अपने तैयार Slide मे जो Transition और Animation लगाए है उन्हे Check कर सकते है | यह ऑप्शन Slide Show की तरह ही है, मगर Slide Show मे Full Screen आता है और इसमे Full Screen नही आता|

MS PowerPoint View Tab in Hindi – MS PowerPoint मे View Tab का इस्तेमाल

2. Master View 

MS PowerPoint View Tab in Hindi - MS PowerPoint मे View Tab का इस्तेमाल

Master View Group के अंदर निम्नलिखित ऑप्शन होते है |

Slide Master 

Slide Master ऑप्शन का इस्तेमाल करके आप अपने Slide को Quick Change कर सकते है तथा इसे एक नया Look दे सकते है|

Handout Master 

Handout Master ऑप्शन का इस्तेमाल करके आप अपने Slide को Customize कर सकते है, मतलब आप अपने Slide मे Header, Footer, Date, Page Number को Show, Hide या Set कर सकते है| आप इसका इस्तेमाल करके एक Page पर एक से ज्यादा Slides को लगा सकते है|

Notes Master

Notes Master ऑप्शन का इस्तेमाल करके यह देख सकते है की Presentation Notes के साथ प्रिंट होगी तो कैसी दिखेगी आप उसे Customize भी कर सकते है|

3. Show 

MS PowerPoint View Tab in Hindi - MS PowerPoint मे View Tab का इस्तेमाल

Show Group के अंदर निम्नलिखित ऑप्शन होते है|

Ruler 

Ruler ऑप्शन पर क्लिक करके आप Ruler को Show या Hide कर सकते है|

Gridlines

Gridlines ऑप्शन पर क्लिक करके आप Gridlines को Show या Hide कर सकते है, Gridlines की मदद से आप Picture को Arrange कर सकते है|

Guides

Guides ऑप्शन पर क्लिक करने से Guides मे Slide दो लाइन Slide के Center को Cross करते हुए आ जाएगा, जिसमे आपको एक ही Slide के बराबर चार भाग दिखाई देगी, जिसमे आप Object को आसानी से फिट कर सकते है|

Notes 

Notes ऑप्शन का इस्तेमाल करके आप अपने Slide मे Quick Notes को add कर सकते है, आप जैसे ही इस ऑप्शन पर क्लिक करेगे तो आपके Slide के नीचे Notes Area दिखाई देगा जिसपे Click to add notes लिखा हुआ आएगा, यहा पे क्लिक करके आप अपने Notes को Type कर सकते है|

4. Zoom

MS PowerPoint View Tab in Hindi - MS PowerPoint मे View Tab का इस्तेमाल

Zoom Group के अंदर दो ऑप्शन होते है|

Zoom 

Zoom ऑप्शन का इस्तेमाल करके आप अपने Slide को Zoom कर सकते है|

Fit to Window

यदि आपने Zoom ऑप्शन का इस्तेमाल करके अपने Slide को बड़ा या छोटा किया हो और वापस से पहले की स्थिति मे अपने Slide को करना चाहते है तो Fit to Window ऑप्शन का इस्तेमाल करके आप कर सकते है|

5. Color/Grayscale 

MS PowerPoint View Tab in Hindi - MS PowerPoint मे View Tab का इस्तेमाल

Color/Grayscale Group के अंदर तीन ऑप्शन होते है|

Color 

Color ऑप्शन का इस्तेमाल करके आप अपने Presentation को Full Color मे देख सकते है |

Grayscale 

Grayscale ऑप्शन का इस्तेमाल करके आप अपने Presentation को Grayscale मे देख सकते है| Grayscale पर क्लिक करते ही एक नयी Grayscale के नाम से Tab ओपेन हो जाएगी जहा से आप Color को Customize भी कर सकते है|

Black and White 

Black and White ऑप्शन का इस्तेमाल करके आप अपने Presentation को Black and White मे देख सकते है

6. Window 

MS PowerPoint View Tab in Hindi - MS PowerPoint मे View Tab का इस्तेमाल

Window Group के अंदर निम्नलिखित ऑप्शन होते है|

New Window 

New Window ऑप्शन का इस्तेमाल करके आप अपने Current Window के अलावा एक और नयी विंडो को ओपेन कर सकते है|

Arrange All

Arrange ऑप्शन का इस्तेमाल करके आप अपनी सभी विंडो को एक ही बार मे देखने के लिए Arrange कर सकते है|

Cascade 

Cascade ऑप्शन का इस्तेमाल करके आप अपनी सभी खुली हुई विंडो को Cascading Style मे देख सकते है|

Move Split

Move Split ऑप्शन का इस्तेमाल करके आप Slide Pane, Note Pane और Slide Area को घटा बड़ा सकते है, इसके लिए Keyboard से Arrow Key का प्रयोग करके आप आसानी से Area Move कर सकते है, Move Split से बाहर आने के लिए Enter का प्रयोग कर सकते है|

Switch Window 

Switch Window ऑप्शन का इस्तेमाल करके आप अपनी खुली हुई Window के बीच Switch कर सकते है, मतलब आप एक विंडो से दूसरे विंडो पर जा सकते है|

7. Macros 

MS PowerPoint View Tab in Hindi - MS PowerPoint मे View Tab का इस्तेमाल

Macros Group का इस्तेमाल करके आप Content की Recording कर सकते है और फिर समय आने पर उसे Run कर सकते है|


 

(उमीद है की यह पोस्ट आपको अच्छी जरूर लगी होगी यदि यह पोस्ट आपको helpful लगी हो तो इसे अपने दोस्तो के साथ Share करे और साथ ही Comment Box में यभी बताए की यह पोस्ट आपको कैसा लगा, यदि आपका कोई सुझाव हो तो आप वो भी Comment Box में बता सकते है, आपका हर सुझाव हमारे लिए महत्वपूर्ण है|)

जय हिन्द वंदे मातरम

 

इसे भी पढे :- 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
1
Hello
Hello,
How can help you?